आगरा /प्रयागराज 14 सितंबर।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में गलत आंसर-की वाले सात अभ्यर्थियों को एक एक अंक देकर उत्तीर्ण घोषित कर दिया है। यह जानकारी परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में लंबित अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दी।
इस पर कोर्ट ने सभी अवमानना याचिकाओं को पहले से लंबित विजय कुमार भारती की अवमानना याचिका से संबद्ध करने का निर्देश दिया।
Also Read - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई औरैया के दिबियापुर में 100 से अधिक मकानों के ध्वस्तीकरण पर रोकयह आदेश न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय ने 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में गलत आंसर-की के लिए एक अंक देकर नियुक्ति की मांग में दाखिल चार अवमानना याचिकाओं पर अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी, राहुल मिश्र एवं अन्य को सुनकर दिया है।
कोर्ट के आदेश के अनुपालन में सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी उपस्थित हुए। स्थायी अधिवक्ता ने उनका व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर बताया कि प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को शासनादेश भेजा है, जिसमें अवमानना याचिकाओं में शामिल सात याचियों को एक अंक देते हुए नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।
Also Read - पीसीएस( जे) 2022 मुख्य परीक्षा मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से किया जवाब तलबशासन के इस आदेश के क्रम में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने अवमानना याचिका से जुड़े सात याचियों को एक अंक प्रदान कर उत्तीर्ण घोषित कर दिया है।
इस पर कोर्ट ने सभी अवमानना याचिकाओं को पहले से लंबित विजय कुमार भारती की अवमानना याचिका से संबद्ध करते हुए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को व्यक्तिगत उपस्थिति से उन्मोचित कर दिया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: मायके का सहारा मिलने से पति गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं - June 30, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, राज्य सरकार से मांगा विस्तृत हलफनामा - June 27, 2026
- प्रयागराज दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश - June 13, 2026




