चेक डिसऑनर के मामले में कंपनी डायरेक्टर को दो वर्ष का कारावास, 8.94 लाख अर्थदंड

चेक न्यायालय मुख्य सुर्खियां
अर्थदंड की राशि में से वादी को 8.50 लाख रुपये दिलाने और 44 हजार राजकोष में जमा करने के आदेश

आगरा।

अतिरिक्त न्यायालय संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी माननीय महेश नौटियाल की अदालत ने चेक डिसऑनर के मामले में दोषी पाए गए मेसर्स एल.डी. एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल को दो वर्ष के कारावास और आठ लाख 94 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

अदालत ने आदेश दिया है कि अर्थदंड की कुल धनराशि में से आठ लाख 50 हजार रुपये वादी मुकदमा को दिए जाएं, जबकि शेष 44 हजार रुपये राज्य सरकार के खाते में जमा कराए जाएं।

मामले के अनुसार, पश्चिमपुरी, थाना सिकंदरा (आगरा) निवासी अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह ने अदालत में परिवाद दायर किया था। वादी ने बताया था कि वह अजंता कॉलोनी, विभव नगर निवासी विजय कुमार अग्रवाल की फर्म हिंदुस्तान ट्रैक्टर्स में कार्यरत था।

Also Read – दहेज हत्या के मामले में सास-ससुर दोषमुक्त करार

उसी कॉलोनी में मूल रूप से डैंपियर नगर, थाना कोतवाली (मथुरा) निवासी शैलेंद्र अग्रवाल पुत्र मुरारी लाल अग्रवाल का भी निवास होने के कारण उसका वहां अक्सर आना-जाना रहता था।

आरोप है कि शैलेंद्र अग्रवाल ने वादी को अपनी बातों के जाल में फंसाया और बताया कि वह किसानों से फसल उत्पाद खरीदकर कोल्ड स्टोर में रखता है तथा बाद में उसकी बिक्री करता है।

आरोपी ने अपनी फर्म में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। उसके झांसे में आकर वादी अमित कुमार सिंह ने छह लाख रुपये निवेश कर दिए।

Also Read – गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

इसके बाद आरोपी ने न तो मुनाफे की रकम दी और न ही मूलधन वापस किया। वादी द्वारा लगातार तगादा किए जाने पर आरोपी ने छह लाख रुपये का एक चेक दिया, जो बैंक में प्रस्तुत करने पर डिसऑनर हो गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अदालत ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और वादी के अधिवक्ता पवन दुबे के तर्कों के आधार पर आरोपी डायरेक्टर शैलेंद्र अग्रवाल को दोषी करार दिया।

अदालत ने उसे दो वर्ष की कैद और आठ लाख 94 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “चेक डिसऑनर के मामले में कंपनी डायरेक्टर को दो वर्ष का कारावास, 8.94 लाख अर्थदंड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *