जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, यातायात चालानों का होगा निस्तारण

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

जनपद न्यायालय आगरा में आगामी 28 नवंबर 2026 को मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत लंबित यातायात चालानों एवं संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के पूर्णकालिक सचिव माननीय पंकज कुमार-I ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस को त्वरित, सुलभ एवं सरल न्याय उपलब्ध कराना तथा लंबित यातायात चालानों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित करना है।

उन्होंने जानकारी दी कि विशेष लोक अदालत में यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित ऐसे सभी पात्र चालानों और मामलों का निस्तारण आपसी सहमति एवं निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा, जो लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित किए जाने योग्य हैं।

इससे आम नागरिकों को न्यायालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और उनके समय व धन दोनों की बचत होगी।

जनसामान्य की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेमेंट सेतु ऐप के माध्यम से यातायात चालानों के ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसके जरिए वाहन स्वामी घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर अपने पात्र लंबित चालानों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने समस्त वाहन स्वामियों और जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित यातायात चालानों की जानकारी प्राप्त कर 28 नवंबर को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत का अधिकाधिक लाभ उठाएं तथा पेमेंट सेतु ऐप के माध्यम से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

2 thoughts on “जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, यातायात चालानों का होगा निस्तारण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *