आगरा ।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं के बैठने के चेंबर तोड़े जाने का विरोध कर रहे वकीलों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और अभद्र व्यवहार का मामला अब गरमाता जा रहा है।
इस घटना को लेकर पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय बार एसोसिएशनों ने पुलिस की इस दमनकारी कार्रवाई की घोर भर्त्सना करते हुए आंदोलन की रणनीति तैयार कर ली है।
यूनाइटेड बार एसोसिएशन की बैठक में आक्रोश, बहुमंजिला इमारतों के निर्माण की मांग:
लखनऊ लाठीचार्ज की घटना को लेकर यूनाइटेड बार एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ वकीलों का कड़ा गुस्सा देखने को मिला।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए बार के अध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा एडवोकेट ने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चेंबर की समस्या बेहद गंभीर है और इसका अविलंब समाधान किया जाना चाहिए।
उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को न्यायालय परिसर में बहुमंजिला इमारतों का निर्माण कराना चाहिए, जिससे चेंबर की कमी की समस्या का स्थायी निराकरण हो सके।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि घटना के विरोध में और अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से कल, दिनांक 19 मई 2026 को सौंपा जाएगा।
Also Read – दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी को सम्मान के लिए दिया जाए इंस्पेक्टर का रैंक

इस ज्ञापन में मुख्य रूप से चेंबर की समस्या को दूर करने और वकीलों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
इस बैठक में अशोक गुप्ता, दीपक नागर, अखिल खंडेलवाल, नरेश पारस, ओ पी गुप्ता, रिंकी राजपूत, रोशनी गुप्ता, शानू खान, संजीव श्रीवास्तव, अश्वनी खन्ना, डी सी शर्मा, राजकुमार कुशवाह और अर्जुन शर्मा सहित तमाम वरिष्ठ और युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन करेगा गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन:
दूसरी ओर, वकीलों पर हुई इस बर्बर कार्रवाई के विरोध में राजीव गांधी बार एसोसिएशन ने भी अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है।
बार के सचिव आई डी श्रीवास्तव एडवोकेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में इस घटना को लेकर गहरा रोष है।
इसके विरोध में राजीव गांधी बार एसोसिएशन के तत्वाधान में कल, दिनांक 19 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे सभी अधिवक्ता दीवानी कचहरी के गेट नंबर 2 पर एकत्रित होंगे।
अधिवक्ता शांतिपूर्ण और गांधीवादी तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज कराएंगे, ताकि शासन और प्रशासन तक वकीलों की आवाज को मजबूती से पहुंचाया जा सके।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




