आगरा 03 जनवरी ।
अवैध चरस एवं एमडी नामक नशीला पदार्थ बरामदगी आरोपी की जमानत स्वीकृत कर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट माननीय ज्योत्सना सिंह ने रिहाई के आदेश दिये।
Also Read – विद्युत चोरी के मामले में आरोपित व्यवसायी बीस वर्ष बाद हुआ बरी

थाना सदर में दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा एस.आई. फारुख खान 1 दिसम्बर 24 को मय अधीनस्थ अवंतीबाई चौराहे पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर द्वारा सुल्तानपुरा गुम्मट में मादक पदार्थ बिक्री की जानकारी देनें पर दविश दें, मौके से आरोपी ऋषि राजपूत पुत्र दिनेश कुमार निवासी सुल्तान पुरा थाना सदर बाजार एवं अन्य को हिरासत में लें अवैध चरस एवं एमडी नामक नशीला पदार्थ बरामद कर जेल भेजा था।
अदालत नें आरोपी के अधिवक्ता मुकेश शर्मा के तर्क, स्वतंत्र गवाह के अभाव एवं आरोपी को कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीँ होनें पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




