आगरा 03 जनवरी ।
चैक डिसऑनर होने के मामले में आरोपित मुकेश कुमार पुत्र रामजीत निवासी गांव नगला ध्यान, सादाबाद जिला हाथरस को दोषी पाते हुये विशेष न्यायालय एनआई एक्ट के पीठासीन अधिकारी माननीय सतेंद्र सिंह वीरवान ने 6 माह की कैद एवं 7,56,400/- रुपये कें अर्थ दण्ड से दंडित किया है ।
मामले कें अनुसार मेसर्स आर.एस.शीत ग्रह प्राइवेट लिमिटेड, हाथरस रोड, उजरई, खंदौली के पार्टनर विनोद कुमार उपाध्याय ने अपनें अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह जुरैल के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर आरोप लगाया कि आरोपी मुकेश कुमार नें वादी की फर्म से आलू की खरीद फरोख्त की जाती थी ।
Also Read – अवैध चरस एवं एमडी बरामदगी के आरोपी को स्वतंत्र गवाह के अभाव में मिली जमानत

आरोपी ने 17 ,68,956/- रुपयें का आलू खरीद 11 ,12,000/- रुपयें का भुगतान कर बाकी राशि का वादी फर्म को चैक दिया। जिसे बैंक में प्रस्तुत करनें पर उक्त चैक डिसऑनर हो गया।
अदालत ने वादी के अधिवक्ता कें तर्क पर आरोपी को दोषी पाते हुये 6 माह की कैद एवं 7 ,56,400/- रुपये के अर्थ दण्ड से दंडित किया है ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




