आगरा ।
जनपद आगरा में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित रूप से फर्जी मुकदमे दर्ज करने और उनके साथ बदसलूकी किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
स्थानीय पुलिस प्रशासन की इस कार्यप्रणाली के विरोध में आज, दिनांक 18 मई 2026 को, आगरा दीवानी न्यायालय के गेट संख्या-2 पर अधिवक्ताओं ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और आगरा के पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का पुतला फूंका।
फर्जी मुकदमों और एकतरफा कार्रवाई का आरोप:
वरिष्ठ अधिवक्ता वरुण कुमार गौतम और महाराणा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषि राज चौहान के संयुक्त नेतृत्व में एकत्रित हुए अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर रोष व्यक्त किया।
प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों में थाना शमशाबाद, थाना फतेहपुर सीकरी और थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अधिवक्ता नम्रता जादौन, जलसिंह परिहार, रोहन परिहार और बौनी वकील के विरुद्ध पूरी तरह से मनगढ़ंत और फर्जी मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं।
अधिवक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जब पीड़ित अधिवक्ताओं की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई, तो पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बजाय विपक्षियों को अनुचित लाभ पहुंचाया और उनकी मदद की।
Also Read – दिल्ली उच्च न्यायालय का आदेश, सेवानिवृत्त सीआरपीएफ कर्मी को सम्मान के लिए दिया जाए इंस्पेक्टर का रैंक

न्यायिक कार्य ठप करने और उग्र आंदोलन की दी चेतावनी:
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को सीधे तौर पर चेतावनी दी है कि यदि महिला अधिवक्ता नम्रता जादौन पर दर्ज किया गया फर्जी मुकदमा अविलंब वापस नहीं लिया गया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो अधिवक्ता समाज चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने आने वाले दिनों में एक बड़े और उग्र आंदोलन की घोषणा की है, जिससे न्यायिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin






1 thought on “पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आगरा के अधिवक्ताओं ने फूंका पुलिस आयुक्त का पुतला, उग्र आंदोलन की चेतावनी”