आगरा ।
आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन अपने नाम कराने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है।
अदालत के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में एक तहसील कर्मी और नामजद भूमाफिया सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले के विवरण के अनुसार, लोहामंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता निवासी वादी मुकदमा मान सिंह ने आरोप लगाया है कि भूमाफिया राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भूपेंद्र प्रताप सिंह, सज्जन सिंह, गजराज सिंह और तहसील के संबंधित कर्मचारियों के साथ मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची।
इस साजिश के तहत आरोपियों ने वादी के पिता के फर्जी हस्ताक्षर बनाए और फर्जी स्टांप का उपयोग करते हुए कूटरचित (फर्जी) दस्तावेज तैयार कर लिए।
Also Read – पुलिस उत्पीड़न के विरोध में आगरा के अधिवक्ताओं ने फूंका पुलिस आयुक्त का पुतला, उग्र आंदोलन की चेतावनी

आरोप है कि इन फर्जी कागजातों के आधार पर आरोपियों ने वादी के पिता की बेशकीमती भूमि का बेनामा धोखे से अपने नाम करा लिया।
जब पीड़ित परिवार को इस जालसाजी की जानकारी हुई, तो उन्होंने न्याय के लिए कदम उठाया।
वादी की तहरीर और मामले के तथ्यों को देखते हुए थाना शाहगंज पुलिस ने नामजद आरोपियों और संलिप्त तहसील कर्मी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आपराधिक मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले के राजस्व अभिलेखों की जांच कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin





1 thought on “जालसाजी कर भूमि हड़पने के मामले में तहसील कर्मी सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज”