आगरा।
अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई के तत्वावधान में बुधवार को दीवानी परिसर स्थित आगरा बार एसोसिएशन के सभागार में एक महत्वपूर्ण स्वाध्याय मंडल का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘फोरेंसिक साक्ष्य’ था, जिसका उद्देश्य आपराधिक और सिविल मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों की उपयोगिता के प्रति अधिवक्ताओं को जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विधि विज्ञान प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश के उपनिदेशक कृष्णा मौर्य उपस्थित रहे।
उन्होंने फोरेंसिक साक्ष्य के विभिन्न पहलुओं, साक्ष्य संकलन की वैज्ञानिक प्रक्रिया और न्यायालयों में इसकी प्रासंगिकता व प्रमाणिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उपस्थित अधिवक्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।
Also Read – 7.50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महिला कोर्ट में तलब, 18 नवंबर को पेशी का आदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत ने कहा कि वकालत के पेशे में कानून के नए पहलुओं को जानना अत्यंत आवश्यक है।
इसी उद्देश्य से अधिवक्ताओं को अद्यतन और नवीनतम विधिक जानकारियों से अवगत कराने के लिए प्रत्येक माह विभिन्न विधि विषयों पर स्वाध्याय मंडल का आयोजन किया जाता है।
Also Read – दलित उत्पीड़न और मारपीट के आरोपी को अदालत से राहत, एससी-एसटी कोर्ट ने दी जमानत
इस अवसर पर जिला महामंत्री पवन कुमार दिवाकर ने बताया कि परिषद द्वारा इससे पहले ‘इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य’ के विषय पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिससे अधिवक्ताओं को अपने मुकदमों की पैरवी में काफी लाभदायक ज्ञान प्राप्त हुआ था।
इस ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीजीसी क्राइम राधाकृष्ण गुप्ता, राजेश कुलश्रेष्ठ, राजेश गुप्ता, पवन कुमार दिवाकर, श्रेष्ठा मिश्रा, संजय जिंदल, ऋषभ जैन, भारत सिंह, विनोद राजपूत, विवेक वार्ष्णेय, गौरव जैन, मंजू द्विवेदी, मानसी गुप्ता और पाल सिंह राठौड़ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा दीवानी परिसर में अधिवक्ता परिषद का स्वाध्याय मंडल आयोजित, फोरेंसिक साक्ष्य के विधिक पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा - October 2, 2026
- 7.50 लाख रुपये के चेक बाउंस मामले में महिला कोर्ट में तलब, 18 नवंबर को पेशी का आदेश - October 2, 2026
- दलित उत्पीड़न और मारपीट के आरोपी को अदालत से राहत, एससी-एसटी कोर्ट ने दी जमानत - October 2, 2026




