अदालत ने साइबर ठगी के पीड़ित को दिलाई बड़ी राहत, 3.20 लाख रुपये अवमुक्त करने के आदेश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-11 की अदालत ने साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित वादी को बड़ी राहत प्रदान की है।

न्यायालय ने पुलिस द्वारा फ्रीज कराई गई 3,20,180.27/- रुपये की धनराशि वादी के पक्ष में अवमुक्त करने का आदेश दिया है।

मामले के अनुसार, वादी उस्मान खां के एचडीएफसी बैंक की खंदौली शाखा और सेंट्रल बैंक की शाखा स्थित खातों से साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर कुल 3 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए थे।

Also Read – जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को लगेगी विशेष लोक अदालत, यातायात चालानों का होगा निस्तारण

घटना के संबंध में वादी ने थाना खंदौली में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ठगी की रकम में से 3 लाख 20 हजार 180 रुपये 27 पैसे की धनराशि को बैंक खातों में फ्रीज करा दिया था।

इसके उपरांत वादी उस्मान खां ने फ्रीज कराई गई धनराशि को वापस पाने के लिए अपने अधिवक्ता विकास गौतम के माध्यम से न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया।

अदालत ने वादी के अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत किए गए तर्कों से सहमत होते हुए 3,20,180.27/- रुपये की धनराशि वादी के हक में अवमुक्त किए जाने के आदेश पारित किए।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *