
लघुवाद न्यायालय में प्रतिवादी
पुरातत्व विभाग ने जवाब के लिए समय मांगा
आगरा 17 अगस्त। ताजमहल/तेजोमहालय में सावन के महीने में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक एवं अन्य हिंदू त्योहारों पर पूजा अर्चना की अनुमति को लेकर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर की ओर से दायर याचिका में आगरा न्यायालय में सुनवाई हुई । प्रतिवादी अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. आरके पटेल की ओर से उनके अधिवक्ता विवेक कुमार न्यायालय में पेश हुए एवं अपना वकालतनामा दाखिल किया और कोर्ट की ओर से दिए गए सम्मन और नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा । जिस पर न्यायालय ने अगली सुनवाई की तारीख 27 अगस्त नियत की है।
ज्ञातव्य है कि योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने अपने अधिवक्ता शिव आधार सिंह तोमर एवं अधिवक्ता झम्मन सिंह रघुवंशी के द्वारा लघुवाद न्यायालय में मृत्युंजय श्रीवास्तव की अदालत में एक वाद दाखिल किया था । कुंवर अजय तोमर का कहना है कि ताजमहल तेजोमहालय भगवान शिव का मंदिर है ,करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है जिसे शाहजहां ने अपने शासनकाल में राजा जयसिंह से हड़प लिया था ।
वहां कोई मकबरा नही था ।अगर तेजोमहालय में नमाज़ हो सकती है, उर्स हो सकता है ,चादर पोशी हो सकती है तो फिर दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और पूजा अर्चना क्यों नहीं हो सकती ? जिस तरह अयोध्या, मथुरा, काशी में मुगलों द्वारा अतिक्रमण किया गया, उसी प्रकार तेजोमहालय पर अतिक्रमण किया गया है। जब तक हमें सकारात्मक परिणाम नहीं मिल जाएगा तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी ।
- महिला उद्यमी से 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में यूरेका फोर्ब्स कर्मी की अग्रिम जमानत खारिज - November 12, 2026
- हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर - November 12, 2026
- रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, अदालत ने तीन सगे भाइयों को किया दोषमुक्त - November 12, 2026




