मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
मस्जिद पक्ष की मांग है कि वाद बिंदु तय करने से पहले रिकॉल आवेदन की हो सुनवाई
मुस्लिम पक्ष ने सभी मुकदमों की एक साथ सुनवाई के आदेश के खिलाफ दाखिल किया है रिकॉल आवेदन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे से मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर दाखिल 18 सिविल वादों की सुनवाई होगी।
जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई कर रही है।

________________________________
Also Read – उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के काम की खबर
वाराणसी के ज्ञानवापी में वजूखाने के एएसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
दोपहर 2 बजे से होगी सुनवाई
हिंदू पक्ष दाखिल करेगा जवाब
22 अगस्त को कोर्ट ने याची को विपक्षी मुस्लिम पक्ष के जवाबी हलफनामे का जवाब दाखिल करने का दिया था समय
अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी ने दाखिल किया था हलफनामा
श्रृंगार गौरी केस की मुख्य याचिकाकर्ता राखी सिंह की तरफ से ज्ञानवापी परिसर में स्थित वजूखाने के एएसआई सर्वेक्षण की मांग को लेकर दाखिल की गई है सिविल रिवीजन (सिविल पुनरीक्षण) याचिका
श्रृंगार गौरी केस में वादी राखी सिंह की तरफ से जिला जज वाराणसी के फैसले के खिलाफ दायर की गई है सिविल रिवीजन याचिका
याचिका में ज्ञानवापी के पूरे परिसर के किए गए सर्वे की तरह ही सील वजूखाने का भी सर्वे कराए जाने कि की गई है मांग
2 साल पहले कथित शिवलिंग मिलने के बाद वजूखाने को कर दिया गया था सील
मुस्लिम पक्ष की ओर से इसे फव्वारा बताया जाता है लेकिन हिंदू पक्ष इसे शिवलिंग होने का दावा कर रहा है
जस्टिस रोहित रंजन अग्रवाल की सिंगल बेंच कर रही है मामले में सुनवाई
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बने, डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीठासीन जज तक पहुंचने का प्रयास, न्यायमूर्ति ने स्वयं को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, गाजियाबाद दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगाई रोक - July 31, 2026




