आगरा/प्रयागराज १५ जुलाई ।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान से जुड़े एक मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा मुकदमे में अंतिम आदेश पारित करने पर लगी रोक को 28 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई अब 28 जुलाई को होगी।
यह सुनवाई 2016 के चर्चित बलपूर्वक बेदखली मामले से संबंधित है, जिसमें आजम खान और उनके सहयोगी वीरेंद्र गोयल सह-आरोपी हैं।
Also Read – कर्नाटक का व्यवसायी चेक बाउंस मामले में आगरा कोर्ट में तलब
आजम खान और वीरेंद्र गोयल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर ट्रायल कोर्ट द्वारा अंतिम फैसला सुनाए जाने पर रोक लगाने की मांग की है।
उन्होंने ट्रायल कोर्ट के 30 मई 2025 के आदेश को चुनौती दी है।
जस्टिस समीर जैन की सिंगल बेंच इस मामले की सुनवाई कर रही है।
आजम खान इस समय जेल में बंद हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




