आगरा/प्रयागराज ९ अप्रैल ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपर निदेशक ट्रेज़री एवं पेंशन आगरा के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर 11अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया है।कोर्ट ने उन्हें मूल पत्रावली सहित हाजिर होने का आदेश दिया था जिसका पालन न करने पर कोर्ट ने सख्त रूख अपनाया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की पीठ ने भगवान देवी की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि याची के पेंशन भुगतान की पत्रावली अपर निदेशक को 4 दिसंबर 24 को भेजी गई है। जो विचाराधीन है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ए एम यू कुलपति नियुक्ति मामले में निर्णय किया सुरक्षित
कोर्ट ने अपर निदेशक को आदेश के अनुपालन की जानकारी देने का आदेश दिया। सूचना के बावजूद कोई जानकारी नहीं दी। जिसपर कोर्ट ने अपर निदेशक ट्रेज़री एवं पेंशन आगरा को मूल पत्रावली के साथ 17 मार्च को तलब किया।
सरकारी वकील ने बताया कि आदेश की सूचना दी गई है किन्तु कोई कोई जानकारी नहीं मिली। कोर्ट ने सीजेएम को आदेश की सूचना अपर निदेशक को अनुपालनार्थ भेजने का आदेश दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




