आगरा ।
मनसुखपुरा में 22 वर्षीय युवक राहुल की निर्मम हत्या के मामले में, जिला जज माननीय संजय कुमार मालिक ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक रघुवीर और सतेंद्र को आजीवन कारावास और 40,000/- रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
यह मामला 16 जुलाई, 2019 का है, जब राहुल के पिता राम नजर ने मनसुखपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि रघुवीर और सतेंद्र ने उनके बेटे राहुल को जमीन पर गिराकर ईंट और पत्थरों से सिर और चेहरे पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी।
Also Read – पोक्सो एक्ट के आरोपी को 3 साल की कैद और 7,000/- रुपये के जुर्माने की सजा
पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए घटना के दो दिन बाद यानी 18 जुलाई, 2019 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मनसुखपुरा पुलिस ने 17 दिनों के भीतर ही मामले की जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट अदालत में पेश कर दी थी।
जिला जज ने उपलब्ध सबूतों और डीजीसी क्राइम राधा कृष्ण गुप्ता के तर्कों के आधार पर दोनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए यह फैसला सुनाया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश - October 6, 2026
- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य - October 6, 2026
- पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर - October 6, 2026




