आगरा।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक आगरा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने आगामी चुनाव के लिए अपनी नामांकन प्रक्रिया का भव्य शुभारंभ किया।
आवास विकास सेक्टर-14 स्थित राज रॉयल गार्डन से पूजा-अर्चना के बाद उनकी नामांकन यात्रा का पहला चरण शुरू हुआ, जिसमें उनके परिवारीजनों, समर्थकों और विभिन्न जिलों के प्रमुख प्रभारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
नामांकन यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने पारंपरिक गाड़ियों के बजाय टिर्री यानी ई-रिक्शा चलाकर अपनी यात्रा की शुरुआत की।
इस अनूठे अंदाज के जरिए उन्होंने हाल ही में सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के विकल्प के रूप में ई-रिक्शा चलाने की सलाह दिए जाने वाले बयानों पर तंज कसा।
Also Read – ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य

उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को स्थायी और बेहतर रोजगार देने में विफल रहती है और उन्हें खुद ही इस तरह के साधन ढूंढने पड़ते हैं, तो ऐसी व्यवस्था का जनता के लिए कोई औचित्य नहीं रह जाता।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यूजीसी रोलबैक के मुद्दे को जोर-शोर से उठाने के साथ-साथ एक नए अभियान “मुझे मेरा दोस्त लौटा दो” की भी घोषणा की।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों, विशेषकर दलित और सवर्ण समुदायों के बीच की दूरियों को मिटाकर आपसी भाईचारे और पुराने संबंधों को फिर से मजबूत करना है।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने शिक्षकों, स्नातकों और शिक्षा जगत से जुड़े तमाम लोगों की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि इस बार वे पूरी तरह जागरूक होकर अपना सही प्रतिनिधि चुनें, अन्यथा शिक्षा क्षेत्र की आवाज उठाने वाला कोई सक्षम विकल्प नहीं बचेगा।
उन्होंने सभी समर्थकों और मतदाताओं से आगामी 23 तारीख को भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रही प्राची राज कुलश्रेष्ठ, रोमा परमार, अतुल कुलश्रेष्ठ और मीडिया प्रभारी प्रदीप शर्मा सहित आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, हाथरस और औरैया समेत कई जिलों से आए तमाम पदाधिकारी और समर्थक उपस्थित रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश - October 6, 2026
- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य - October 6, 2026
- पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर - October 6, 2026




