आगरा में आगामी 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव माननीय पंकज कुमार-I की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में अपर जिला अधिकारी नगर, जिला विकास अधिकारी, सहायक पुलिस आयुक्त, डिप्टी सीएमओ और अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल हुए।
अध्यक्षता करते हुए सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर से पहले प्रतिदिन छोटे शिविर आयोजित कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए और उन्हें सरकारी योजनाओं का त्वरित लाभ दिलाया जाए।
साथ ही, उन्होंने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।
इसके अतिरिक्त, जिला कारागार आगरा में अधिकार प्राप्त समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया।
इस बैठक में अपर पुलिस आयुक्त, जिला कारागार अधीक्षक और एडीएम नगर उपस्थित रहे।

समीक्षा के दौरान ऐसे 5 बंदियों को चिन्हित किया गया जिनकी जमानत होने के बावजूद आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे जेल से बाहर नहीं आ सके थे, तथा कुछ ऐसे बंदी भी सामने आए जिनकी सजा पूरी हो चुकी है लेकिन वे जुर्माना राशि भरने में असमर्थ हैं।
समिति ने सर्वसम्मति से विचार-विमर्श के बाद 1 बंदी को तुरंत मुक्त किए जाने का निर्णय लिया। इसके साथ ही, शेष 4 बंदियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया है, ताकि उनकी रिहाई पर भी जल्द से जल्द उचित निर्णय लिया जा सके।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने ई-रिक्शा चलाकर की नामांकन यात्रा की शुरुआत, यूजीसी रोलबैक और सामाजिक एकता का दिया संदेश - October 6, 2026
- ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य - October 6, 2026
- पॉक्सो एक्ट मामला: आरोपी की जमानत अदालत ने की मंजूर - October 6, 2026





3 thoughts on “जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा: वृहद शिविर की तैयारियों की समीक्षा और जिला कारागार में बंदियों की रिहाई पर मंथन”