ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा ।

ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव, नवंबर 2026 में कराए जाने तय किए गए हैं। इन चुनावों को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए एल्डर्स कमेटी ने सभी सम्मानित सदस्यों के लिए पुनः सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य कर दी है।

सिविल कोर्ट आगरा स्थित बार एसोसिएशन के चेयरमैन (एल्डर्स कमेटी) शिवराज सिंह चाहर द्वारा जारी सूचना के अनुसार, मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए सदस्यों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने पुनः सत्यापन पत्र और आवश्यक अभिलेख समय से जमा कराने होंगे।

Also Read – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा: वृहद शिविर की तैयारियों की समीक्षा और जिला कारागार में बंदियों की रिहाई पर मंथन

कमेटी ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर लें, ताकि किसी भी पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची से छूटने न पाए।

जो सदस्य इस प्रक्रिया को पूरा नहीं करेंगे, उनके संबंध में नियमानुसार आगामी निर्णय लिया जाएगा। चुनाव से जुड़ी विस्तृत तिथियां और नामांकन का कार्यक्रम जल्द ही अलग से घोषित किया जाएगा।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

1 thought on “ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव: नवंबर 2026 चुनाव के लिए सदस्यों का पुनः सत्यापन अनिवार्य”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *