आगरा ।
हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध विचाराधीन किसानों के अपमान एवं राजद्रोह के मामले में कल महत्वपूर्ण सुनवाई होनी है।
आगरा स्थित स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत इस प्रकरण में कल अपना आदेश सुनाएगी।
विदित हो कि इस मामले में पूर्व में 3 अप्रैल 2026 को दोनों पक्षों के मध्य विस्तृत बहस संपन्न हो चुकी थी। इसके पश्चात न्यायालय ने निर्णय के लिए 16 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की थी, परंतु कतिपय कारणों से उस दिन निर्णय नहीं सुनाया जा सका। इसके उपरांत अदालत ने फैसले के लिए 30 अप्रैल 2026 की नई तिथि नियत की थी।
Also Read – आगरा की निचली अदालतों में एसी लगाने की उठी मांग

इसी बीच, 21 अप्रैल 2026 को कंगना रनौत के अधिवक्ता की ओर से न्यायालय में एक नया प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इस प्रार्थना पत्र में यह पक्ष रखा गया कि माननीय न्यायालय ने वादी पक्ष को इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट पर बहस करने और संबंधित पत्रावली में साक्ष्य मार्क करने का अवसर प्रदान कर उन्हें लाभ दिया है।
न्यायालय ने इस प्रार्थना पत्र को रिकॉर्ड पर लेते हुए इस पर सुनवाई और आदेश के लिए भी गुरुवार यानी 30 अप्रैल 2026 की तिथि तय की थी।
कल होने वाली कार्यवाही में न्यायालय इस नवीनतम प्रार्थना पत्र पर अपना निर्णय देगा और साथ ही मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाएगा।
इस प्रकरण पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, क्योंकि यह एक जन प्रतिनिधि और चर्चित हस्ती से जुड़ा हुआ संवेदनशील कानूनी मामला है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




