आगरा ।
आगरा जनपद के पूर्व सचिव और अधिवक्ता गिरधारी लाल चौरसिया ने जिला न्यायाधीश को एक पत्र लिखकर निचली अदालतों में तत्काल एयर कंडीशनर लगवाए जाने की मांग की है।
उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से उत्तर भारत और विशेषकर आगरा में बढ़ती भीषण गर्मी की ओर ध्यान आकर्षित किया है।
अधिवक्ता का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से मार्च के महीने से ही तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने लगी है, जिससे काम करने की परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो गई हैं।
Also Read – चेक बाउंस मामले में दिल्ली साकेत कोर्ट का सख्त फैसला: दोषी को 6 महीने की जेल और चेक राशि से दोगुना जुर्माना

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि जहां जनपद के वरिष्ठ जिला न्यायालयों के कक्षों में तीन-तीन एयर कंडीशनर लगाए गए हैं, वहीं निचली अदालतों को इस सुविधा से वंचित रखा गया है।
पत्र के अनुसार, चिलचिलाती गर्मी के बीच निचली अदालतों में भाग-दौड़ कर कार्य करने से अधिवक्ताओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है और कई अधिवक्ता बीमार भी हो रहे हैं।
उन्होंने जिला न्यायाधीश से विनम्र प्रार्थना की है कि अधिवक्ताओं के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए निचली अदालतों में अविलंब एयर कंडीशनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस पत्र की एक प्रति इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को भी प्रेषित की गई है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin

- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




