क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक

उच्च न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा/प्रयागराज, 15 जुलाई 2025

आईपीएल टीम आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) से जुड़े क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

हाईकोर्ट ने एक महिला से यौन उत्पीड़न के मामले में गाजियाबाद में दर्ज एफआईआर के संबंध में यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है।

Also Read – आजम खान के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बढ़ाई रोक, अगली सुनवाई 28 जुलाई को

यश दयाल ने अपने खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज एफआईआर के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

इस मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश दिया है। इस फैसले से यश दयाल को फिलहाल पुलिस कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Channel Bulletin & Group Bulletin
मनीष वर्मा
Follow Me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *