सरकार व विपक्षी से तीन हफ्ते में याचिका पर मांगा जवाब
जमीन पर याची की मां के पक्ष में है स्थाई निषेधाज्ञा
आगरा / प्रयागराज 24 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अधिवक्ता सोनम देवी उर्फ सोनम निषाद के विरुद्ध विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट द्वारा शांति भंग के लिए जारी नोटिस पर रोक लगा दी है और विपक्षी को नोटिस जारी की तथा सरकार व विपक्षी से तीन हफ्ते में याचिका पर जवाब मांगा है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज 24 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाइयां
याचिका की अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
यह आदेश न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता तथा न्यायमूर्ति आर.एम.एन.मिश्र की खंडपीठ ने सोनम देवी की याचिका की सुनवाई करते हुए दिया है।
याचिका पर अधिवक्ता ऋचा शुक्ला व सुनील श्रीवास्तव ने बहस की।

इनका कहना है कि जिस संपत्ति विवाद को लेकर शांति भंग की नोटिस जारी की गई है। उसी संपत्ति पर याची की मां के पक्ष में अदालत से स्थाई निषेधाज्ञा जारी की गई है।जो अभी भी लागू हैं।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगाई अधिक वेतन भुगतान की वसूली आदेश पर रोक
इसलिए बीएनएसएस की धारा 126/135 के तहत जारी नोटिस रद्द की जाय।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




