सरकार से किया जवाब तलब
आगरा /प्रयागराज 24 सितंबर।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विभागीय गलती से अधिक वेतन निर्धारण मामले में सीएमओ इटावा द्वारा जारी वसूली कार्रवाई पर रोक लगा दी है और दोनों पक्षों को जवाब प्रति जवाब दाखिल करने का समय दिया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज 24 सितंबर को होने वाली महत्वपूर्ण सुनवाइयां
कोर्ट ने इस याचिका को विचाराधीन अन्य याचिका के साथ निस्तारण के लिए सूचीबद्ध करने का भी आदेश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अजित कुमार ने नीरज दूबे की याचिका पर दिया है।
याचिका पर अधिवक्ता गणेश मिश्र व वरुण मिश्र ने बहस की।
इनका कहना था कि वेतन निर्धारण में याची की कोई भूमिका नहीं है। इसलिए विभाग अपनी ग़लती की भरपाई याची से नहीं कर सकता।

Also Read – उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के काम की खबर
पिछले 15 साल तक अधिक वेतन की वसूली कार्रवाई की जा रही थी। उस समय याची ग्रुप सी कर्मचारी था अब प्रोन्नत होकर ग्रुप बी पद का अधिकारी हैं और सीएमओ ने अब कारण बताओ नोटिस जारी की और वसूली आदेश जारी किया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बने, डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीठासीन जज तक पहुंचने का प्रयास, न्यायमूर्ति ने स्वयं को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, गाजियाबाद दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगाई रोक - July 31, 2026




