आगरा।
अधिवक्ता परिषद ब्रज, आगरा इकाई द्वारा डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता दिवस के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. आंबेडकर के संघर्ष, दूरदृष्टि, राष्ट्र निर्माण और हिन्दी के प्रति उनके योगदान विषय पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति माननीय गौतम चौधरी, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील बाबुराव कुलकर्णी, अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संयोजक विपिन त्यागी, प्रांत पालक अधिकारी अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ और पूर्व मंत्री राजेश कुलश्रेष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार रावत ने की और संचालन महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति माननीय गौतम चौधरी ने डॉ. आंबेडकर के जीवन और उनके सामाजिक समरसता के विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी समाज को एकजुट करने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। केन्द्रीय हिन्दी संस्थान के निदेशक प्रो. कुलकर्णी ने डॉ. आंबेडकर की दूरदृष्टि और हिन्दी भाषा के प्रति उनके सकारात्मक विचारों को साझा किया। अशोक कुमार कुलश्रेष्ठ ने राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अधिवक्ता परिषद के क्षेत्रीय संयोजक विपिन त्यागी ने परिषद की विशेषताओं का वर्णन करते हुए कहा कि संगठन का मुख्य कार्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है।
उन्होंने सामाजिक न्याय की अवधारणा को पुष्ट करने के लिए परिषद के ध्येय वाक्य न्याय मम धर्म: का पालन करने और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया।
इस अवसर पर जिला शासकीय अधिवक्ता राधाकिशन गुप्ता, धर्मेंद्र वर्मा, वीरेंद्र दीक्षित, अशोक गुप्ता, बसंत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक पवन दिवाकर, विवेक उपाध्याय, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार वार्ष्णेय, अभिनव दुबे और सतीश शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
पधारे हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ और अंग वस्त्र भेंट कर किया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026





1 thought on “अधिवक्ता परिषद आगरा ने सामाजिक समरसता दिवस पर डॉ. आंबेडकर के राष्ट्र निर्माण में योगदान को किया याद”