आगरा।
2 अक्टूबर को आगरा दीवानी परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष सुरक्षा बल के जवानों ने शस्त्र पूजा का आयोजन भी किया।
दीवानी के सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार ने गांधीजी और शास्त्रीजी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को दोनों महान नेताओं के आदर्शों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने की शपथ दिलाई।
Also Read – कोर्ट का फैसला: पत्नी और बच्चे को मिलेगा ₹25,000/- प्रति माह अंतरिम भरण-पोषण

विजयदशमी के अवसर पर शस्त्र पूजा
गांधी जयंती के साथ-साथ विजयदशमी के पावन पर्व पर दीवानी परिसर में विशेष सुरक्षा बल के जवानों द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन भी किया गया। इस दौरान सभी शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह पूजा कार्यक्रम जवानों के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन था।
Also Read – जीजा के अपहरण और हत्या के प्रयास के आरोप में साले की जमानत मंजूर

पूजा के बाद सभी जवानों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार ने स्वयं अपने हाथों से जवानों को खाना परोसकर उनका मान बढ़ाया, जिससे जवानों में उत्साह का संचार हुआ।
इस कार्यक्रम में सुरक्षा प्रभारी मुकेश कुमार के साथ उप निरीक्षक रामेंद्र कुमार, आरक्षी रणधीर सिंह, राहुल सारस्वत, जय किशोर शर्मा और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा में शुरू हुई राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियाँ और जेलों का निरीक्षण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने दिए कड़े निर्देश - February 24, 2026
- दीवानी कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप, खाली कराया गया परिसर - February 24, 2026
- बटेश्वर हमला मामला: धारा 110 की बढ़ोतरी के बाद भी 4 आरोपियों को मिली अग्रिम जमानत - February 23, 2026







