आगरा।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशानिर्देशों पर तथा आगरा के जनपद न्यायाधीश माननीय संजय कुमार मलिक के मार्गदर्शन में आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, बिचपुरी, मिढ़ाकुर, आगरा में एक विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस शिविर का संचालन वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, पैनल लॉयर/एडवोकेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय शुभि गुप्ता, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, आगरा रहीं। शिविर के आयोजन में देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार, सदर आगरा का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में राम प्रवेश गुप्ता, डीसीपी पश्चिमी, आगरा, डॉ. राजवीर सिंह, चिकित्सक, विद्यालय की प्रधानाचार्य, तथा समस्त अध्यापिकाएँ उपस्थित रहीं।
* योजनाओं और सुरक्षा की जानकारी:
* देवेन्द्र कुमार, तहसीलदार, सदर, आगरा ने विद्यालय की बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
* राम प्रवेश गुप्ता, डीसीपी पश्चिमी आगरा ने बालिकाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के महत्व के बारे में बताया।
* महिला पुलिस कर्मियों ने बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के विषय में विस्तार से जागरूक किया।
* विधिक अधिकार एवं कानून पर मार्गदर्शन:
* मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती शुभि गुप्ता, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आगरा ने बालिकाओं को विभिन्न विधिक कानूनों और उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
Also Read – अदालत के आदेश की अवहेलना: डीएम आगरा को एडीजे -13 ने जारी किया नोटिस, अवमानना कार्यवाही की दी चेतावनी

* माननीय डा.दिव्यानंद द्विवेदी, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा ने बालिकाओं को निःशुल्क विधिक सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, नारी शक्ति, तथा जाति भेद भाव न किए जाने जैसे महत्वपूर्ण विधिक अधिकारों के बारे में अवगत कराया।
विधिक जागरूकता शिविर का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिससे वे भविष्य में और अधिक सशक्त बन सकेंगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin




