आगरा/प्रयागराज २३ मई ।
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद से संबंधित याचिकाओं पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज शुक्रवार, 23 मई को दोपहर दो बजे से सुनवाई होगी।
इस मामले में जस्टिस राम मनोहर नारायण मिश्रा की एकल पीठ सुनवाई कर रही है।
6 मई को हुई पिछली सुनवाई के दौरान मुस्लिम पक्ष ने अदालत से आग्रह किया था कि मामले को सुप्रीम कोर्ट के किसी आदेश के आने तक स्थगित कर दिया जाए। मुस्लिम पक्ष का तर्क था कि विभिन्न आदेशों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की गई हैं और वे अभी लंबित हैं।
Also Read – आगरा में तहसील वकीलों की हड़ताल स्थगित, निबंधन कार्यालयों में शुक्रवार से सुचारू रूप से कार्य शुरू
हालांकि, हिंदू पक्ष ने मुस्लिम पक्ष के इस स्थगन के अनुरोध का पुरजोर विरोध किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिलहाल हिंदू पक्ष द्वारा दायर 18 याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।
इन याचिकाओं में हिंदू पक्ष ने मस्जिद को ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने की मांग की है, जिसका मुस्लिम पक्ष ने भी विरोध किया है।
आज की सुनवाई में देखना होगा कि हाईकोर्ट इस संवेदनशील मामले में आगे क्या रुख अपनाता है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026




