आगरा १६ मई ।
शहर के प्रख्यात लुहार गली बाजार की दुकानों के शटर तोड़ चोरी प्रयास के मामले में आरोपित जय प्रकाश प्रजापति पुत्र महेश प्रसाद प्रजापति निवासी बगेन गोला, जिला बक्सर, बिहार द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर एडीजे माननीय ज्योत्स्ना सिंह ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना कोतवाली में दर्ज मामले के अनुसार 29 नवम्बर एवं 30 नवम्बर 2024 की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा कॉस्मेटिक की थोक की दुकानों के ताले तोड़ चोरी का प्रयास किया गया।
जिससे व्यापारियों का बड़ा नुकसान होने से बच गया। आक्रोशित व्यापारियों द्वारा मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले उसके कब्जे से 530 रुपये एवं एक मोबाइल बरामद कर जेल भेजा था।
अदालत ने आरोपी के अधिवक्ता संदीप कुमार के तर्क पर आरोपी की जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




