आगरा २१ मई ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उप निबंधक कार्यालयों में पी.पी.पी. (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर फ्रंट ऑफिस खोलने और ‘निबंधन मित्र’ भर्ती करने के विरोध में 3 मई, 2025 से चली आ रही तहसील बार एसोसिएशन सदर तहसील आगरा के अधिवक्तागणों, दस्तावेज लेखकगणों, स्टाम्प-विक्रेताओं और टाइपिस्टों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। जिलाधिकारी आगरा के लिखित आश्वासन के बाद यह निर्णय लिया गया है कि शुक्रवार 23 मई, 2025 से निबंधन कार्यालयों में निबंधित कार्य सुचारू रूप से किया जाएगा।
तहसील बार एसोसिएशन, सदर तहसील आगरा के महासचिव अरविंद कुमार दुबे एडवोकेट द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगरा जिले की समस्त तहसीलों के पदाधिकारियों से तीन चरणों में मंत्रणा की गई। इसके बाद जिलाधिकारी आगरा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), सहायक महानिरीक्षक निबंधन और उप निबंधक प्रथम ने धरनास्थल पर आकर लिखित में आश्वासन दिया।
क्या मिला आश्वासन ?
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निबंधन मित्रों की भर्ती नहीं की जाएगी। योजना केवल फ्रंट ऑफिस खोलने की है, जिसका उद्देश्य जन सुविधाओं में सुधार करना है। इसके तहत पक्षकारों के लिए बैठने का स्थान, शीतल जल और वेटिंग रूम जैसी सुविधाएं एक निजी कंपनी के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।
जिलाधिकारी के इस लिखित आश्वासन को देखते हुए और जनहित में अपनी हड़ताल एवं आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट से मोहम्मद जुबैर को झटका, एफआईआर रद्द करने से इनकार
गुरुवार के धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता लाल बहादुर राजपूत एडवोकेट (पूर्व अध्यक्ष) ने की, जबकि संचालन अरविंद कुमार दुबे एडवोकेट ने किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और टाइपिस्ट उपस्थित रहे, जिनमें विमल तिवारी, दिव्यांश पांडेय, श्री कृष्ण दीक्षित, बृजेश शर्मा, रामकृष्ण दत्त उपाध्याय, आशू यादव, सतीश पचौरी, लाखन सिंह बघेल, सतीश अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद, विकास पाराशर, मुकेश गुप्ता, नरेश चंद तिवारी, अतुल शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, रामकुमार रावत, बिष्णु गौड़, रोहित सारस्वत, विक्रांत चतुर्वेदी, निशांत चतुर्वेदी, श्री कृष्णमुरारी दीक्षित, मानसिंह धाकड़, मदन रावत, कुलदीप शर्मा, सुनीता गौड़, नरेश बघेल, महेंद्र पाल सिंह, बृज किशोर, जितेंद्र कुमार शर्मा, देवी सिंह लोधी, राजीव उपाध्याय, सुरेश कंसल, राजकुमार लवानिया, अंकुर वर्मा, संजय शर्मा, घनश्याम पचोरी, सुनील पचौरी, मुकेश गोला, शिवनंदन शर्मा, द्वारका प्रसाद यादव, अवधेश यादव, अमित शर्मा, मनोज कुमार, राजेश कौशल, देवदत्त शर्मा, राजवीर, नितिन शर्मा, दिनेश भारद्वाज, सुधाकर शर्मा, हेमेंद्र जैन, श्यामवीर, लोक प्रताप सिंह चौहान, राजेश आर्य, ललित अग्रवाल, विजय शर्मा, लाखन सिंह, जयश गौड़, हेमेंद्र जग्गी, देवेंद्र कुमार रावत, जगन प्रसाद तेहरिया, भगवान सिंह, अनिल कुमार, मोहन तिवारी, अवधेश भारद्वाज, संजय शर्मा, सूर्य प्रकाश यादव, बालकृष्ण अग्रवाल, कैलाश चंद आर्य, वीरेंद्र सिंह, राकेश कुमार ठेनुआ, रानू जैन, सत्य प्रकाश वर्मा, अवनीश यादव, ओपी शुक्ला, मुकेश सिकरवार, राकेश दीक्षित, मानसिंह, बारे लाल यादव, अंकित यादव, राजकुमार लवानिया, राहुल पचौरी, पवन कुमार और विकास बंसल प्रमुख रूप से शामिल थे।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- मंदिर में पांच वर्षीया बालिका से दुराचार के प्रयास में अभियुक्त को सात वर्ष का कठोर कारावास - September 16, 2026
- छात्रा अपहरण एवं दुराचार मामले में 15 वर्ष बाद चार आरोपी साक्ष्य के अभाव में दोषमुक्त - September 16, 2026
- लूट के मामले में पुलिस की लापरवाही उजागर, अदालत ने दो आरोपियों की जमानत की स्वीकृत - September 16, 2026




