आगरा/प्रयागराज २२ मई ।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक और फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर को बड़ा झटका दिया है।
हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) को रद्द करने से इंकार कर दिया है, जिसे उन्होंने यति नरसिंहानंद सरस्वती के एक कथित अपमानजनक भाषण को लेकर ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट से संबंधित चुनौती दी थी।
जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस डॉ. योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव की डबल बेंच ने जुबैर की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
Also Read – नाबालिग के अपहरण मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस आयुक्त से मांगी रिपोर्ट
जुबैर ने अपने खिलाफ गाजियाबाद के कवि नगर थाने में दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया था।
यह एफआईआर यति नरसिंहानंद सरस्वती ट्रस्ट की महासचिव उदिता त्यागी द्वारा दर्ज कराई गई थी।
इस फैसले से मोहम्मद जुबैर के खिलाफ दर्ज मामले में जांच जारी रहेगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: मायके का सहारा मिलने से पति गुजारा भत्ता देने की जिम्मेदारी से मुक्त नहीं - June 30, 2026
- यूपी पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए रखने पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, राज्य सरकार से मांगा विस्तृत हलफनामा - June 27, 2026
- प्रयागराज दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नगर निगम के ध्वस्तीकरण नोटिस पर लगाई रोक, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश - June 13, 2026




