आगरा: १८ जून ।
डौकी थाना क्षेत्र के सेवला गोरवा गांव में पंचायत घर से चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए करण पुत्र मुरारी और सुमित पुत्र मेघ सिंह को अपर जिला जज 26 माननीय अमरजीत ने जमानत दे दी है। अदालत ने उनकी रिहाई के आदेश जारी किए हैं।
यह मामला तब सामने आया जब सेवला गोरवा के ग्राम प्रधान बृज मोहन ने डौकी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने पंचायत घर का ताला तोड़कर वहां से इन्वर्टर, बैटरी, माउस, कीबोर्ड, प्रिंटर, यूपीएस और वाईफाई राउटर चोरी कर लिए हैं।
Also Read – सुप्रीम कोर्ट में अब सभी शनिवार को कामकाज, दूसरा और चौथा शनिवार अवकाश रद्द
पुलिस ने इस मामले में करण और सुमित को हिरासत में लिया था और उनके कब्जे से ₹360 बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया था।
हालांकि, आरोपियों के अधिवक्ता अशोक कुमार कुशवाह के तर्कों को स्वीकार करते हुए अदालत ने उनकी जमानत अर्जी मंजूर कर ली।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का अहम फैसला: कानूनी प्रक्रिया में हुई देरी के कारण बीमा दावा खारिज करना सेवा में कमी - September 22, 2026
- आगरा उपभोक्ता फोरम प्रथम का बड़ा फैसला: संक्रमित रक्त चढ़ाने से हुई मौत के मामले में 21 साल बाद मिला न्याय - September 22, 2026
- आगरा के जल निकायों और तालाबों के अतिक्रमण पर एनजीटी सख्त, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित - September 22, 2026




