इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बने, डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश

आगरा/प्रयागराज । इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार और पुलिसकर्मियों की व्यावसायिक गतिविधियों में संलिप्तता पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए यह तल्ख टिप्पणी की है कि राज्य में पुलिस थाने अब कानून-व्यवस्था बनाए रखने के केंद्र न रहकर व्यावसायिक गतिविधियों […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीठासीन जज तक पहुंचने का प्रयास, न्यायमूर्ति ने स्वयं को सुनवाई से किया अलग

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक जमानत अर्जी पर आदेश जारी करने से पहले पीठासीन न्यायमूर्ति ने खुद को सुनवाई से अलग कर लिया है। कोडीन कफ सिरप तस्करी के आरोपी पक्षकार द्वारा जज से सीधे संपर्क साधने की कोशिश किए जाने के बाद न्यायालय ने यह सख्त कदम उठाया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, गाजियाबाद दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगाई रोक

आगरा/प्रयागराज। भारतीय क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक बड़ी विधिक राहत मिली है। न्यायालय ने गाजियाबाद में उनके खिलाफ दर्ज दुष्कर्म मामले की पूरी न्यायिक कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब निचली अदालत में इस मामले की आगे की कोई भी कार्रवाई तब तक नहीं […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट: जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामले में याचिका खारिज, कमिश्नर कोर्ट से मिल चुका है स्टे

आगरा/प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रामपुर स्थित मौलाना जौहर अली यूनिवर्सिटी से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश पारित किया है। हाईकोर्ट ने रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए ध्वस्तीकरण आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका मौलाना अली जौहर […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला: बालिगों की मर्जी से हुई शादी में पुलिस का दखल गैरकानूनी, एफआईआर रद्द

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कानूनी फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिग व्यक्तियों द्वारा आपसी सहमति से किए गए विवाह की जांच करना पुलिस का अधिकार क्षेत्र नहीं है। अदालत ने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व अपराधों की जांच करना है, न कि अपनी मर्जी से विवाह करने वाले बालिग जोड़ों […]

Continue Reading

जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट में 29 जुलाई को होगी सुनवाई

आगरा/प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा मामला एक बार फिर इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गया है। रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ मौलाना अली जौहर ट्रस्ट व अन्य की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई है। इस मामले […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट: ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले की सुनवाई 3 अगस्त तक टली

आगरा/प्रयागराज। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत राज चुनाव से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के अधिवक्ता ने न्यायालय से मोहलत मांगी, ताकि इस मामले में उनके सीनियर अधिवक्ता पेश हो सकें। कोर्ट ने आयोग […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुलडोजर कार्रवाई पर खंडित फैसला, फैसले में राम मंदिर चंदा विवाद और भ्रष्टाचार का जिक्र

आगरा/प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बुलडोजर कार्रवाई से संबंधित एक मामले की सुनवाई के दौरान भ्रष्टाचार और सार्वजनिक नैतिकता को लेकर की गई एक महत्वपूर्ण टिप्पणी चर्चा के केंद्र में है। हालांकि, मामले की सुनवाई कर रही खंडपीठ के दोनों न्यायाधीशों के बीच सहमति न बन पाने के कारण अब यह मामला मुख्य न्यायाधीश के […]

Continue Reading

बुलडोजर कार्रवाई पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की खंडपीठ में मतभेद, मामला तीसरे न्यायाधीश को संदर्भित

आगरा /प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई (ध्वस्तीकरण) की वैधानिकता पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान एक अहम कानूनी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पॉक्सो अधिनियम और संपत्ति हस्तांतरण से जुड़े एक मामले में सुनवाई कर रही दो जजों की खंडपीठ ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पर एकमत नहीं हो सकी। इस वैचारिक भिन्नता के […]

Continue Reading

ज्ञानवापी विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला लंबित होने के कारण इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 24 अगस्त

आगरा/प्रयागराज। वाराणसी के बहुचर्चित ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक अहम आदेश दिया है। उच्च न्यायालय ने इस प्रकरण से जुड़ी एक पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई फिलहाल स्थगित कर दी है। न्यायालय ने यह कदम मामले के सर्वोच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण उठाया है। अब इस मामले […]

Continue Reading