पति ने अपनी पत्नी, सास ससुर एवं साले के विरुद्ध किया था मुकदमा
मारपीट, अमानत में खयानत, अवैध वसूली एवं अन्य धारा का लगाया था आरोप
अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित तलबी आदेश के विरुद्ध किया था रिवीजन
आगरा १७ अप्रैल ।
अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश को निरस्त कर एडीजे 9 माननीय शिव कुमार ने पत्नी एवं उसके परिजनो को राहत प्रदान की।
मामलें के अनुसार वादी मुकदमा दीपक पुत्र रमेश चंद वर्मा निवासी नगला बूढ़ी, दयालबाग, जिला आगरा की शादी 23 जनवरी 22 को श्रीमती खुशबू उर्फ पूनम पुत्री कैलाश नाथ प्रजापति निवासी संगम विहार दिल्ली कें साथ हुई थी।
शादी के कुछ समय बाद वादी को ज्ञात हुआ कि उसकी पत्नी पेट में अल्सर की असाध्य बीमारी से पीड़ित है। उसका पूर्व से ही इलाज चल रहा था। पित्त की थैली भी डॉक्टर द्वारा निकाल दी गयी थी। पत्नी कें पेट मे टांके लगे थे।उक्त तथ्य छुपा कर उसकी शादी की गई थी।इस कारण उक्त विवाद कें चलते वह पृथक रह रहे थे।
Also Read – चार लाख के चैक डिसऑनर आरोपी अदालत में तलब
23 मई 22 को वादी की पत्नी श्रीमती खुशबू उर्फ पूनम उसकें पिता कैलाश नाथ, सास श्रीमती किशोरी एवं सालें रोहित ने वादी के घर आ वादी एवं उसकें परिजनो के साथ गाली गलौज एवं मारपीट कर पत्नी के इलाज हेतु वादी से पैसे मांगे।जिस पर उन्हें 20 हजार रुपये दे दिये।24 नवम्बर 22 को पुनः वादी के घर आ विपक्षी गण घर से नगदी एवं जेवरात निकाल कर लें गये।
वादी द्वारा प्रस्तुत मुकदमें में संज्ञान ले एसीजेएम 9 ने 31 अगस्त 24 को विपक्षी गण को तलब करनें कें आदेश दिये थे । जिस पर उनकें द्वारा रिवीजन किया गया था।
एडीजे 9 माननीय शिव कुमार ने विपक्षी के अधिवक्ता वरुण कुमार शर्मा के तर्क पर अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश निरस्त कर पत्नी एवं उसके परिजनों को राहत प्रदान की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का सहारा समूह की कंपनियों पर सख्त रुख: निवेशकों का पैसा ब्याज सहित लौटाने का आदेश - July 1, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिखाई सख्ती: डिजिटल वर्ल्ड के खिलाफ 1.17 लाख रुपये की आरसी जारी, जिलाधिकारी को वसूली के दिए आदेश - June 30, 2026
- 18 साल बाद विद्युत चोरी के मामले में आरोपी बरी, अदालत ने बिजली विभाग और पुलिस की कार्यशैली पर की तीखी टिप्पणी - June 30, 2026




