रामलाल वृद्धाश्रम में लगा ‘प्री-कैंप’
आगरा:
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, जनपद आगरा में विधिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं के लाभ को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), आगरा, माननीय संजय कुमार मलिक के कुशल मार्गदर्शन में आगामी 22 फरवरी 2026 को जनपद में एक ‘वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर’ (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाएगा।
वृद्धाश्रम में उमड़ा जनसैलाब, मौके पर हुआ पंजीकरण:
इसी मेगा शिविर की पूर्व तैयारी के रूप में शनिवार, 14 फरवरी को रामलाल वृद्धा आश्रम (सिकंदरा) में एक ‘प्री-बृहद विधिक साक्षरता शिविर’ का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विनीता सिंह-1, सचिव (पूर्णकालिक), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा द्वारा की गई।
Also Read – एक कर्मठ अधिवक्ता पी के सिंह जी के जीवन का सफ़रनामा

शिविर की मुख्य विशेषताएं:
शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर वृद्धजनों और जरूरतमंदों को सीधे लाभान्वित किया:
* स्वास्थ्य विभाग: डॉ. एस. के. जैन और डॉ. सुदीप कुमार के नेतृत्व में वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौके पर ही दांतों की जाँच, बीपी और शुगर की दवाइयों का वितरण हुआ। साथ ही आयुष्मान योजना के लिए पंजीकरण भी किए गए।
* समाज कल्याण विभाग: अधिकारियों ने वृद्धावस्था पेंशन व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र व्यक्तियों के आवेदन दर्ज किए।
* महिला कल्याण विभाग: श्रीमती वर्तिका दीक्षित ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सुमंगला योजना और विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
शिविर को संबोधित करते हुए सचिव माननीय विनीता सिंह-1 ने कहा कि इस ‘प्री-मेगा कैंप’ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति, विशेषकर वृद्ध और दिव्यांग, सरकार की योजनाओं से वंचित न रहें।
Also Read – शोक समाचार: उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष पी.के. सिंह का निधन, अधिवक्ता जगत में शोक की लहर

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि:
“सभी लाभार्थियों का पंजीकरण अविलंब किया जाए ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के योजनाओं का लाभ मिल सके।”
उपस्थिति:
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय अचल प्रताप सिंह, स्पेशल सीजेएम आगरा,आश्रम संचालक शिव प्रसाद शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण से शिखा गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लिपिक ललित द्विवेदी, आशीष कुमार, पैनल लॉयर, पीएलवी राजेंद्र गोस्वामी और आश्रम का स्टाफ उपस्थित रहा।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




