आगरा 18 फरवरी ।
बारह वर्षीय किशोरी के अपहरण, मारपीट, अश्लील हरकत के मामले में आरोपित बाल अपचारी की अग्रिम जमानत स्वीकृत कर एडीजें 29 माननीय दिनेश कुमार चौरसिया ने रिहाई के आदेश दिये।
थाना बाह मे दर्ज मामले के अनुसार वादी मुकदमा का आरोप था कि 21 दिसम्बर 24 की रात्रि 8.30 बजे करीब मोटरसाइकिल सवार युवक वादी की 12 वर्षीय पुत्री को घर से जबरन उठा ले गये। पुत्री की चीख पुकार सुन बाहर आये परिजनो ने आरोपियों का पीछा किया। परन्तु वह हाथ नहीं आये।

उक्त मामले में बाल अपचारी सहित तीन आरोपियों की पहचान हुई । पुलिस द्वारा आरोपियों के घर दविश देने पर उनके परिजन वादी की पुत्री को बदहवास हालत मे चुप चाप घर छोड़ भाग गये। पीड़िता के अनुसार आरोपियों नें उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ की एवं विरोध पर मारपीट की।
अदालत ने बाल अपचारी के अधिवक्ता अवधेश शर्मा के तर्क पर उसकी अग्रिम जमानत स्वीकृत कर रिहाई के आदेश दिये।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन, 6.76 लाख से अधिक वादों का हुआ ऐतिहासिक निस्तारण - September 12, 2026
- आगरा में 12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 5.50 लाख से अधिक मामलों के त्वरित निस्तारण की तैयारी - September 12, 2026
- न्यायालय सीजेएम आगरा का महत्वपूर्ण विधिक निर्णय: राज्य बनाम रवि यादव प्रकरण में अग्रेतर विवेचना के आदेश - September 11, 2026




