आगरा/प्रयागराज १६ जुलाई ।
उमेश पाल हत्याकांड में फरार चल रही अतीक अहमद के भाई अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।
जैनब फातिमा ने अपनी कुर्की की कार्रवाई और गैर-जमानती वारंट (एनबी डबल्यू ) को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड की साजिश में जैनब फातिमा को भी आरोपी बनाया गया है।
Also Read – इलाहाबाद हाईकोर्ट में चंद्रशेखर आज़ाद की याचिका पर सुनवाई टली, अगली तारीख 25 जुलाई
पुलिस ने जैनब की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। उनके घर की कुर्की की कार्रवाई 3 दिसंबर, 2023 को की गई थी।
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार की एकल पीठ करेगी।
यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि हाईकोर्ट इस याचिका पर क्या फैसला सुनाता है, खासकर तब जब जैनब अभी भी फरार हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group BulletinLatest posts by मनीष वर्मा (see all)
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला को नोटिस, 10 अप्रैल तक मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी की याचिका पर की सुनवाई, राज्य सरकार से मांगा जवाब - March 20, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर को मिली बड़ी राहत, देवरिया जमीन मामले में अग्रिम जमानत मंजूर - March 20, 2026







