आगरा/प्रयागराज: १६ जुलाई ।
भीम आर्मी के संस्थापक और आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई 25 जुलाई तक के लिए टल गई है।
आज जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ के समक्ष सुनवाई के दौरान, आवेदक चंद्रशेखर के वकील ने अपनी दाखिल याचिका में की गई प्रार्थना में संशोधन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कोर्ट से समय मांगा, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
चंद्रशेखर आज़ाद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में यह याचिका सहारनपुर की एक निचली अदालत के फैसले के खिलाफ दायर की है। उन्होंने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से अपने खिलाफ ट्रायल कोर्ट में चल रही संपूर्ण कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है।
Also Read – चेक बाउंस मामले में एसीजेएम -7 ने आरोपी को किया तलब
यह मामला 9 मई 2017 को सहारनपुर के कोतवाली देहात थाने में दर्ज हुई एक एफआईआर से जुड़ा है। हाल ही में 10 मार्च 2025 को सहारनपुर की एसीजेएम कोर्ट ने चंद्रशेखर आज़ाद की डिस्चार्ज एप्लीकेशन को खारिज कर दिया था।
इसी निचली अदालत के फैसले को अब चंद्रशेखर आज़ाद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी, जिस पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- नोएडा मजदूर आंदोलन में पत्रकार पर एनएसए लगाने का मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और डीएम-सीपी से मांगा जवाब - September 17, 2026
- गाजीपुर में हुए कमलेश बिंद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका, सीबीआई जांच का अनुरोध - September 17, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026




