गौरव गुप्ता अपहरण एवं हत्या मामला: साक्ष्य के अभाव में सपा नेता नितिन कोहली सहित दो 15 वर्ष बाद बरी

आगरा। थाना न्यू आगरा क्षेत्र में 15 वर्ष पूर्व हुए बहुचर्चित गौरव गुप्ता अपहरण एवं हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे-1) माननीय पुष्कर उपाध्याय की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने साक्ष्य के अभाव और वादी व गवाहों के अपने बयानों से मुकरने पर आरोपी सपा नेता नितिन कोहली […]

Continue Reading

नौसेना से सेवानिवृत्त ससुर की हत्या के मामले में दामाद और उसका साथी साक्ष्य के अभाव में बरी

आगरा। नौसेना से सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय पवन कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां आपस में न जुड़ने और घटना का कोई स्वतंत्र गवाह न होने के आधार पर मृतक के आरोपी दामाद और उसके एक साथी […]

Continue Reading

पति की हत्या के मामले में विशेष न्यायालय का निर्णय: पत्नी, प्रेमी और उसके भाई को आजीवन कारावास

आगरा के एक विशेष न्यायालय ने पति की हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंकने के सनसनीखेज मामले में अपना निर्णय सुनाया है। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट माननीय शिव कुमार की अदालत ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के भाई को हत्या का दोषी करार देते हुए तीनों को आजीवन कारावास […]

Continue Reading

आगरा में युवती की निर्मम हत्या कर धड़ यमुना में फेंकने वाले आरोपी की जमानत खारिज

आगरा। जिला जज माननीय संजय कुमार मलिक की अदालत ने एक युवती की निर्मम हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग करने के सनसनीखेज मामले में आरोपी की जमानत याचिका को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया है। अदालत ने अपराध की गंभीरता और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए यह अहम फैसला सुनाया। […]

Continue Reading

डीएसपी तंजील अहमद हत्याकांड: दोषी रैयान की फांसी पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी बेंच करेगी फैसला

आगरा/प्रयागराज। एनआईए के पुलिस उपाधीक्षक तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना की सनसनीखेज हत्या के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण विधिक मोड़ पर नया आदेश दिया है। मामले की गंभीरता और पूर्व के फैसलों में आई विधिक असमानता को देखते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस प्रकरण को अब बड़ी बेंच यानी […]

Continue Reading

आगरा न्यायालय ने दिखाया कड़ा रुख: हत्या के मामले में गवाही न देने पर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी के विरुद्ध वारंट और वेतन रोकने के आदेश

आगरा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली और अदालती आदेशों की अवहेलना पर न्यायालय ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (संख्या-13) माननीय महेश चंद वर्मा की अदालत ने एक हत्या के पुराने मामले में गवाही देने के लिए उपस्थित न होने पर तत्कालीन क्षेत्राधिकारी जेएन अस्थाना के विरुद्ध गैर […]

Continue Reading

आगरा अदालत ने दिया फैक्ट्री मालिक और कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

आगरा। सिकंदरा स्थित एक फैक्ट्री से लापता हुए युवक का शव नाले में मिलने के मामले में, न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम ) माननीय मृत्युंजय श्रीवास्तव ने थाना सिकंदरा पुलिस को फैक्ट्री मालिक और तीन कर्मचारियों के विरुद्ध हत्या एवं साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने […]

Continue Reading

षड्यंत्र का शिकार हुआ मासूम: गलत पहचान के कारण हुई हत्या में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

आगरा: जिला एवं सत्र न्यायालय ने थाना बरहन क्षेत्र के एक सनसनीखेज हत्याकांड में आरोपी की जमानत याचिका को न्याय के हित में नामंजूर कर दिया है। जिला जज ने आरोपी भानु प्रताप सिंह (निवासी आँवल खेड़ा) द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र को अपराध की गंभीरता और वादी के वकील के तर्कों को देखते हुए […]

Continue Reading

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में आरोपी सास को दी जमानत

आगरा/प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ग्रेटर नोएडा के बहुचर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में एक बड़ा आदेश सुनाते हुए मृतका की सास, दया, की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने मामले के तथ्यों और गवाहों के बयानों का संज्ञान लेते हुए आरोपी महिला को सशर्त रिहा करने का निर्देश दिया है। मामले की पृष्ठभूमि: यह […]

Continue Reading

आगरा: साक्ष्यों के अभाव और गवाहों के विरोधाभास ने तोड़ा हत्या का मामला; सभी 6 आरोपी बरी

आगरा। जनपद के थाना मनसुखपुरा क्षेत्र के एक बहुचर्चित हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ADJ-15) माननीय राजीव कुमार पालीवाल ने साक्ष्यों के अभाव और गवाहों के बयानों में पाए गए गंभीर विरोधाभासों के चलते हत्या के आरोपी 6 लोगों को बाइज्जत बरी करने के आदेश […]

Continue Reading