आगरा/प्रयागराज: २३ जुलाई ।
कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के लिए आज का दिन अहम है। इलाहाबाद हाईकोर्ट में गैंगस्टर मामले में उनकी जमानत अर्जी पर आज सुनवाई होने वाली है।
हाल ही में, 14 जुलाई को इरफान सोलंकी और सह-अभियुक्त इसराइल आटेवाला के मुकदमे में एक सप्लीमेंट्री एफिडेविट दाखिल किया गया था। कोर्ट ने इरफान की जमानत अर्जी को इसी मामले में उनके भाई रिज़वान सोलंकी और इसराइल आटेवाला की जमानत अर्जी से जोड़ दिया है।
Also Read – अब्दुल्ला आज़म खान से जुड़े दो मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला
गौरतलब है कि इरफान सोलंकी के खिलाफ कानपुर के जाजमऊ थाने में 26 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में रिज़वान सोलंकी और इजरायल आटेवाला सहित कई अन्य को भी अभियुक्त बनाया गया था।
इस मामले की सुनवाई जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ कर रही है। सभी की निगाहें इस सुनवाई पर टिकी हैं, क्योंकि यह सोलंकी के राजनीतिक भविष्य और कानूनी स्थिति के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




