आगरा/प्रयागराज: २३ जुलाई ।
समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक मोहम्मद अब्दुल्ला आज़म खान से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज दोपहर 2 बजे अपना फैसला सुनाएगा।
जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ यह फैसला सुनाएगी। हाईकोर्ट ने 1 जुलाई को इन मामलों में सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अब्दुल्ला आज़म खान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दो अलग-अलग याचिकाएं दाखिल कर अपने खिलाफ चल रहे ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही को रद्द करने की मांग की है।
Also Read – कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध अपील पर कल बुधवार होगी बहस, कोर्ट में रहेंगे हाजिर
पहला मामला अब्दुल्ला आज़म खान के फर्जी पासपोर्ट से जुड़ा है। इस मामले में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना ने 30 जुलाई 2019 को अब्दुल्ला आज़म खान के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप है कि अब्दुल्ला आज़म खान ने गलत जन्मतिथि का उपयोग कर फर्जी पासपोर्ट बनवाया था।
दूसरा मामला अब्दुल्ला आज़म खान द्वारा दो पैन कार्ड बनवाने से संबंधित है। बीजेपी नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले में 6 दिसंबर 2019 को अब्दुल्ला आज़म खान और सपा नेता आज़म खान के खिलाफ रामपुर के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
अब्दुल्ला आज़म खान के खिलाफ दर्ज इन दोनों मामलों में फिलहाल एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई चल रही है। अब सभी की निगाहें इलाहाबाद हाईकोर्ट के आज आने वाले फैसले पर टिकी हैं।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी: थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बने, डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीठासीन जज तक पहुंचने का प्रयास, न्यायमूर्ति ने स्वयं को सुनवाई से किया अलग - July 31, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को बड़ी राहत, गाजियाबाद दुष्कर्म केस की कार्यवाही पर लगाई रोक - July 31, 2026




