आगरा अदालत में चल रहे कंगना रनौत मामले में टला फैसला, अब 30 अप्रैल को आएगा कोर्ट का आदेश

न्यायालय मुख्य सुर्खियां

आगरा।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े एक मामले में गुरुवार को फैसला नहीं हो सका।

एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय के न्यायाधीश माननीय अनुज कुमार सिंह की अदालत ने आदेश के लिए अब 30 अप्रैल 2026 की तिथि निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में विगत 3 अप्रैल को अदालत में दोनों पक्षों की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद मौखिक बहस भी संपन्न हुई थी।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संज्ञान पर आदेश देने के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की थी।

Also Read – आगरा में न्यायिक अधिकारियों के बीच कार्य वितरण और थानों के क्षेत्राधिकार की नई व्यवस्था लागू

हालांकि, गुरुवार को किन्हीं अपरिहार्य कारणों से आदेश जारी नहीं हो सका, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई और आदेश के लिए 30 अप्रैल की तिथि नियत कर दी।

कार्यवाही के दौरान वादी वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर से सुखबीर सिंह चौहान, राजवीर सिंह, आई डी श्रीवास्तव और बी एस फौजदार सहित कई अन्य अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित रहे।

वहीं, अभिनेत्री कंगना रनौत के पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट की जूनियर अधिवक्ता सुधा प्रधान एवं स्थानीय अधिवक्ता विवेक शर्मा ने पैरवी की।

अब सभी की नजरें 30 अप्रैल को आने वाले अदालत के निर्णय पर टिकी हैं।

Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp  – Group Bulletin & Channel Bulletin

विवेक कुमार जैन
Follow me

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *