आगरा/प्रयागराज, 10 जुलाई:
भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने अपने खिलाफ गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है।
दयाल ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग करते हुए एक याचिका दाखिल की है। यह एफआईआर 6 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत दर्ज की गई थी।
यश दयाल ने अपनी याचिका में राज्य सरकार, इंदिरापुरम थाने के एसएचओ और कथित पीड़िता को प्रतिवादी बनाया है।
Also Read – भदोही विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
इसके साथ ही, यश दयाल ने इस मामले में प्रयागराज पुलिस से भी संपर्क साधा है। उन्होंने अपने वकील के माध्यम से प्रयागराज के खुल्दाबाद थाने में पीड़िता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
इस तहरीर में दयाल ने पीड़िता पर उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।इस याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच में जल्द ही सुनवाई होने की उम्मीद है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: फर्जी वसीयत और संपत्ति विवाद मामले में अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक - September 12, 2026
- बिना अपमान के इरादे के केवल जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल एससी-एसटी एक्ट के तहत अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट - August 22, 2026
- राज्यपाल की समय से पहले रिहाई की शक्ति मनमानी नहीं, अदालत की अनुमति के बिना आदेश रद्द - August 18, 2026




