आगरा ।
आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के ग्राम सोनोठी में एक अधिवक्ता और उनके परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने इस घटना के संबंध में गांव के ही 11 नामजद आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 40 निवासी अधिवक्ता जल सिंह परिहार, जो ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं, बीते 3 मई 2026 को अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव सोनोठी गए थे।
Also Read – आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए प्रचार वाहन रवाना, 9 मई को होगा आयोजन

वापस लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लाखन सिंह, मूल चंद, जगदीश, टहलू, सतीश, राजेश, योगेश, रोहित, मोहित, विष्णु और सौरभ ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।
आरोप है कि इन सभी लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से अधिवक्ता और उनके परिवार पर हमला कर दिया।
इस हिंसक हमले में अधिवक्ता जल सिंह परिहार, उनकी पत्नी मिथलेश, माता बर्फी देवी और पुत्र अधिवक्ता रोहन सिंह परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने इस दौरान अधिवक्ता की लाइसेंसी रिवॉल्वर, चार मोबाइल फोन और उनकी पत्नी व बेटे के गले से सोने की जंजीर भी लूट ली।
Also Read – चेक बाउंस होने के मामले में श्री राम इलेक्ट्रिकल के संचालक अनुज अग्रवाल कोर्ट में तलब
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए भेजा।
अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने सभी 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस घटना को लेकर अधिवक्ता समाज में रोष व्याप्त है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




