आगरा 4 नवंबर ।
डा० अम्बेडकर बार एसोसिएशन आगरा विगत दिनों गाजियाबाद जिला जज द्वारा पुलिस बुलाकर अधिवक्ताओं पर बर्बर लाठी चार्ज के विरोध में जिला जज गाजियाबाद को बर्खास्त करने तथा दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की मांग को लेकर दीवानी के गेट न० 2 से जलूस निकाल कर नारेबाजी की ।
Also Read – आगरा बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने गाजियाबाद पहुंच कर अधिवक्ताओं की हड़ताल का किया समर्थन

बाद में यह धरना एक सभा में परिवर्तित हो गया । सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष ओपी सिंह तथा संचालन महासचिव अर्जुन सिंह एडवोकेट ने किया।
सभा को राजेन्द्र कुमार कर्दम,करतार सिंह भारतीय, ओ पी सिंह, अर्जुन सिंह, राकेश नौहवार, सरोज यादव, सुरेश गौतम, बबीता रानी शांत, मनीषा कर्दम, सिद्धार्थ कर्दम, अभय प्रताप सिंह, मनोहर लाल, रवि किरण किशोर, जगवीर सिंह, रमेश चन्द्रा, आनंद बिहारी, धर्मवीर राणा, गोपाल, प्रताप सिंह, अरुण कुमार, अमित कुमार, आनंद प्रकाश, सीबी सिंह, दुर्गेश चंद्रा, किशन सिंह नरवार आदि ने सम्बोधित किया ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- पत्नी की हत्या के चर्चित मामले में पति, सास और देवर साक्ष्य के अभाव में बरी - August 19, 2026
- 40 लाख रुपए का चेक बाउंस होने के मामले में आरोपी अदालत में तलब - August 19, 2026
- चाचा पर हमला कर घातक चोट पहुंचाने के आरोपी की अग्रिम जमानत स्वीकृत - August 19, 2026




