आगरा में न्यायिक कार्य से विरत रहकर निकाली प्रभात फेरी
आगरा 04 नवंबर ।
आगरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक दिनांक 30.10.2024 के प्रस्ताव के अनुपालन में गाजियाबाद में जिला जज के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दोष अधिवक्ताओं पर पुलिस प्रशासन द्वारा निर्मम लाठी चार्ज करने के विरोध में तथा आगरा के समस्त अधिवक्तागण की तरफ से समर्थन-पत्र देने हेतु दिनांक 04.11.2024 दिन सोमवार को आगरा बार एसोसिऐशन, आगरा के नेतृत्व एक प्रतिनिधि मण्डल बार एसोसिऐशन, गाजियाबाद के लिए रवाना हुआ ।
प्रतिनिधि मण्डल में सुभाष बाबू परमार (अध्यक्ष, आगरा बार एसोसिऐशन), विनोद कुमार शुक्ला (सचिव, आगरा बार एसोसिऐशन), अरविन्द मिश्रा (पूर्व सचिव आगरा बार एसोसिऐशन), विजय पाल सिंह चौहान (पूर्व सचिव आगरा बार एसोसिऐशन) सुनील कुमार वशिष्ठ (पूर्व सचिव आगरा बार एसोसिऐशन), दुर्ग विजय सिंह भैया (अध्यक्ष, ग्रेटर बार एसोसिऐशन) वीर विक्रम सिंह परमार आदि शामिल हैं ।

इधर आगरा में सोमवार दिनांक 04.11.2024 को संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी. एल. अरोरा के नेतृत्व में न्यायालय परिसर में प्रभात फेरी निकाली गयी तथा पूर्ण रूप से आगरा के समस्त अधिवक्तागण ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर गाजियाबाद प्रकरण का विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन के आगे की रणनीति गाजियाबाद गए प्रतिनिधि मण्डल के वापसी आने पर तय की जायेगी।
आज बैठक में श्री सी. एल. अरोरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा बार एसोसिऐशन, महताब सिंह, हरीओम कुलश्रेष्ठ, बनवारी लाल अग्रवाल, गिरवर नरायन अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, चन्द्र शेखर शर्मा, राजीव कुलश्रेष्ठ, शिशुपाल सिंह कंसाना जैकी सिंह, रूपेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे ।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin- केनरा बैंक द्वारा ओटीएस लाभ देने से इंकार करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, बैंक की दंडात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक - May 15, 2026
- आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दूसरे के बिजली बिल की वसूली के लिए टोरेंट पॉवर द्वारा भेजे गए नोटिस को अवैध ठहराते हुए किया निरस्त - May 15, 2026
- विद्युत स्कूटर की मरम्मत न करना सेवा में कमी, आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने दिया नई स्कूटी या राशि वापसी का आदेश - May 15, 2026




