आगरा ।
आगरा के दीवानी परिसर में डॉ. आंबेडकर बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
एसोसिएशन का यह प्रतिष्ठित वार्षिक चुनाव आगामी तीन जून को संपन्न कराया जाएगा। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रारंभ होकर दोपहर एक बजे तक चलेगी।
इसके तुरंत बाद उसी दिन मतगणना का कार्य शुरू होगा और देर शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी अमर सिंह कमल एडवोकेट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार एसोसिएशन के दो प्रमुख पदों के लिए मतदान होना है, जिसमें महासचिव और संगठन सचिव महिला का पद शामिल है।
महासचिव पद के लिए सिद्वार्थ जी कर्दम, बृजेश कुमार सिंह और आनंद बिहारी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।
Also Read – छात्रा से छेड़छाड़ का मामला: अदालत ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट खारिज कर दिए अग्रिम विवेचना के आदेश

वहीं संगठन सचिव महिला के पद पर बबीना रानी शांत और हुमा आमने-सामने चुनावी मैदान में हैं।
इस चुनाव की खास बात यह रही कि एसोसिएशन के कई महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से बिना किसी विरोध के हो गया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद सौनी, उपाध्यक्ष पद पर अर्जुन सिंह, संगठन सचिव पद पर प्रवेंद्र कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र पाल एडवोकेट को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
मतदान और मतगणना की पूरी व्यवस्था सहायक चुनाव अधिकारी सुरेश चंद जरारी के साथ-साथ प्रदीप कुमार पिप्पल और विद्याराम बघेल सहित वरिष्ठ अधिवक्ताओं की देखरेख में पूरी की जाएगी।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद अपहरण व दुराचार के मामले में आरोपी को मिली जमानत - July 24, 2026
- दहेज हत्या मामला: अदालत ने पति, सास और ससुर को उन्मोचित करने से किया इंकार ,13 अगस्त को तय होंगे आरोप - July 24, 2026
- साक्ष्यों के अभाव और बयानों में विरोधाभास के चलते सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो आरोपी बरी - July 24, 2026




