आदेश के विरुद्ध पति ने की थी अपील
आगरा 24 फ़रवरी ।
अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश को निरस्त कर सत्र न्यायाधीश नें पति को राहत प्रदान की।
मामले के अनुसार राधा विहार कमला नगर निवासिनी पत्नी ने कोलकाता बंगाल निवासी पति के विरुद्ध 12 घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दायर करने पर सिविल जज जूनियर डिवीजन 1 ने 4 अप्रेल 24 को पत्नी को किराये के मकान मे रहने हेतु 25 हजार रुपये प्रतिमाह पति से दिलाने के आदेश दिये थे।

अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश कें विरुद्ध पति द्वारा अपने वरिष्ठ अधिवक्ता हरेश कुमार चतुर्वेदी द्वारा सत्र न्यायाधीश की अदालत मे अपील करनें पर एडीजे 21 माननीय विराट कुमार श्रीवास्तव ने अधीनस्थ न्यायालय द्वारा पारित आदेश को निरस्त कर पति को राहत प्रदान की।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel BulletinLatest posts by विवेक कुमार जैन (see all)
- बीमा अनुबंधों में पारदर्शिता अनिवार्य: आगरा उपभोक्ता आयोग प्रथम ने खारिज किए 27 लाख के सात संदिग्ध दावे - July 31, 2026
- शासकीय कार्य में बाधा और पुलिस से अभद्रता के आरोपी की जमानत मंजूर, अदालत ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026
- पुलिस दल पर हमले के आरोपी की जमानत मंजूर, जिला जज ने दिए रिहाई के आदेश - July 30, 2026




