आगरा ।
आगरा में व्यापारिक लेन-देन से जुड़े चेक बाउंस के एक मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट 9 माननीय मोहित कुमार प्रसाद की अदालत ने एक महिला आरोपी को तलब किया है।
अदालत ने सिकंदरा थाना क्षेत्र के राधानगर की रहने वाली आरोपी रानी को इस मुकदमे के विचारण के लिए 4 सितंबर को अदालत में पेश होने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यह मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के ही महल निवासी सोनपाल सिंह द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से दायर किया गया है।
वादी सोनपाल सिंह ने अदालत को बताया कि उनके और विपक्षी रानी तथा उसके पति पदम सिंह के बीच पुराने पारिवारिक संबंध थे।
Also Read – गांजा तस्करी के आरोप से युवक दोषमुक्त, पुलिस की गवाही और जब्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल

इसी जान-पहचान के चलते, रानी ने जो कि ‘शालू दरी उद्योग’ के नाम से अपना व्यापार चलाती है, अपने कुटीर उद्योग और व्यापारिक जरूरतों के लिए उनसे 2.6 लाख रुपये उधार लिए थे।
पैसे लेते समय महिला ने वादा किया था कि वह 6 महीने के भीतर पूरी रकम वापस कर देगी।
समय सीमा समाप्त होने के बाद जब सोनपाल सिंह ने अपने पैसों का तगादा किया, तो रानी ने उन्हें एक चेक थमा दिया।
लेकिन जब वादी ने वह चेक बैंक में भुगतान के लिए लगाया, तो वह बाउंस हो गया।
बार-बार कहने के बावजूद पैसे न मिलने पर वादी ने न्याय की गुहार लगाई, जिस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने महिला व्यवसायी को समन जारी कर दिया है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin
- आगरा कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन का हाईकोर्ट बेंच की मांग 20 अगस्त का प्रस्तावित महासम्मेलन स्थगित, अब और भी वृहद स्तर पर होगा आयोजन,नई संघर्ष समिति का भी ऐलान - August 20, 2026
- जिला उपभोक्ता आयोग प्रथम आगरा का अहम फैसला, खराब उत्पाद देने पर डीलर और निर्माता कंपनी पर लगाया जुर्माना - August 20, 2026
- आगरा कैंट विवाद: अदालत के आदेश पर सहायक स्टेशन मास्टर और अन्य पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश - August 20, 2026




