प्रयागराज, 26 जून:
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 60,422 पदों के लिए हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के अंकों का खुलासा करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के सचिव से जानकारी मांगी है।
मोहित सिंह और 10 अन्य द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए नहीं बुलाया गया।
याचिकाकर्ताओं ने 13 मार्च, 2025 को घोषित परिणाम में 2017 की नियमावली का पालन न करने का आरोप लगाया है। उनके अनुसार, नियमावली के तहत उन्हें प्राप्त अंक नहीं दिए गए हैं।
Also Read – गैंगस्टर एक्ट के ‘सरासर दुरुपयोग’ पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: मुजफ्फरनगर डीएम , एसएसपी और थानाध्यक्ष तलब
गौरतलब है कि इस भर्ती परीक्षा में 45 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1 लाख 72 हजार से अधिक को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया था।
मेडिकल परीक्षण के बाद 1 लाख 27 हजार अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया। याचिकाकर्ताओं ने हाईकोर्ट से अपनी लिखित परीक्षा के अंकों का खुलासा करने की मांग की है।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Channel Bulletin & Group Bulletin- इलाहाबाद हाईकोर्ट: सपा सांसद अफजाल अंसारी को शस्त्र लाइसेंस मामले में राहत, गिरफ्तारी पर रोक - August 11, 2026
- इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिग बेटियों को अवैध कैद में रखने के मामले में 25 लाख रुपए मुआवजे का आदेश - August 11, 2026
- छुट्टा पशुओं और लावारिस कुत्तों पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से दो सप्ताह में मांगी व्यापक कार्ययोजना - August 5, 2026




