आगरा, 14 अगस्त:
स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में दिनांक 14 अगस्त 2026 को सुबह 8:00 बजे माननीय न्यायालय सुरक्षा आगरा में तैनात उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के जवानों द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के अंतर्गत एक भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
यह प्रभात फेरी आगरा न्यायालय के गेट नंबर 01 से आरंभ हुई, जो एम.जी. रोड से होते हुए भगवान टॉकिज चौराहा तक गई।
इसके पश्चात यह फेरी गेट नंबर 02 पर स्थित भारत माता की प्रतिमा से होते हुए गेट नंबर 03 और गेट नंबर 04 से गुजरी और पुनः गेट नंबर 01 स्थित पार्किंग स्थल पर आकर समाप्त हुई।
इस प्रभात फेरी में बल के सभी जवानों ने हाथों में तिरंगा थामकर अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रभात फेरी के समापन के बाद अधिकारियों द्वारा सभी जवानों को आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपनी ड्यूटी और अधिक सतर्कता व दृढ़ता के साथ निभाने के आवश्यक निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी जवानों को फल का वितरण भी किया गया।
Stay Updated With Latest News Join Our WhatsApp – Group Bulletin & Channel Bulletin


- महिला उद्यमी से 18 लाख की धोखाधड़ी के मामले में यूरेका फोर्ब्स कर्मी की अग्रिम जमानत खारिज - November 12, 2026
- हत्या के प्रयास मामले में वारंट पर जेल भेजे गए आरोपी की जमानत मंजूर - November 12, 2026
- रिश्वत न देने पर ट्रैफिक पुलिस ने दर्ज कराया था हत्या के प्रयास का झूठा मुकदमा, अदालत ने तीन सगे भाइयों को किया दोषमुक्त - November 12, 2026




